शहडोल न्यूज: शहडोल : उफनते नाले में यात्रियों से भरी बस हुई बंद

पोंडा नाला में तेज बाढ़ के बाद भी ड्राइवर ने बस से पार करने की कोशिश कीतभी नाले की तेज धार में बस अचानक बंद हो गई
डिजिटल डेस्क शहडोल बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को शहडोल से सिंहपुर रोड पर स्थित पोंडा नाला में तेज बाढ़ के बाद भी ड्राइवर ने बस से पार करने की कोशिश की तभी नाले की तेज धार में बस अचानक बंद हो गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस शहडोल से सिंहपुर होते हुए डिंडोरी जा रही थी। खास-खास - देवलोंद से सीधी व ब्योहारी को जोडऩे वाले मार्ग पर बनास नदी में उफान के बाद सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। - शुक्रवार सुबह 5 बजे से पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिलेभर में 39.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। - कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिलेवासियों को वर्षा से बचाव और नदी-नालों में नहीं जाने की बात कही है।

Created On :   22 Aug 2026 5:37 PM IST

Next Story