- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- ब्योहारी-शहडोल प्रस्तावित नई रेल...
शहडोल न्यूज: ब्योहारी-शहडोल प्रस्तावित नई रेल लाइन की जानकारी ही नहीं

डिजिटल डेस्क शहडोल वर्ष 2017 में ब्योहारी से शहडोल तक नई रेलवे लाइन के सर्वे की घोषणा तत्कॉलीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की थी। घोषणा के बाद प्रारंभिक सर्वे भी हुआ पर बिलासपुर मंडल के डीआरएम के शुक्रवार को शहडोल दौरे के दौरान जब इस प्रस्तावित रेल लाइन के बारे में सवाल किया गया तो उन्हें इस परियोजना को लेकर जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट डब्ल्यूसीआर पश्चिम मध्य रेलवे जोन जबलपुर के अधीन होगा तो यह निर्माण वहीं से होगा। बतादें कि शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने 11 दिसंबर को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर ब्योहारी से शहडोल होते हुए डिंडोरी से मंडला तक नई रेल बिछाने की मांग रखी थीं। सांसद के इस मांग पर रेलवे बोर्ड द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया, जबकि यह अंचल की प्रमुख मांग है।
Created On :   22 Aug 2026 5:51 PM IST
Next Story












