- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जिला अस्पताल : एनेस्थिसिया डॉक्टर...
शहडोल न्यूज: जिला अस्पताल : एनेस्थिसिया डॉक्टर नदारद, ऑपरेशन थियेटर से तीन प्रसुताओं को भेजना पड़ा मेडिकल कॉलेज

डिजिटल डेस्क शहडोल |जिला अस्पताल में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ऑपरेशन थियेटर से तीन प्रसुताओं को मेडिकल कॉलेज रैफर करना पड़ा, क्योंकि ऑपरेशन की पूरी तैयारी के बाद ड्यूटी होने के बाद भी एनेस्थिसिया डॉक्टर आयुषी पांडेय नहीं पहुंची। कॉल बुक भेजने पर उन्होंने फौरन अस्पताल आने से मना कर दिया। इधर, प्रसुताओं की पीड़ा बढ़ती जा रही थी और आनन-फानन में तीन प्रसुताओं को मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि वे ट्रेनिंग में दिल्ली आईं पर है डॉ. आयुषी पांडेय के बारे में यह जानकारी मिली है। ड्यूटी को लेकर लापरवाही भरा रवैया उनका पहले भी रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत करा चुके हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि पूर्व सिविल सर्जन की ओर से डॉक्टर आयुषी पांडे के संबंध में शिकायत मिली है। कई बार ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से परेशानी की जानकारी सामने आई है। इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे। कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
Created On :   24 Aug 2026 6:06 PM IST
Next Story












