- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- सिंहपुर स्थित मां काली मंदिर मां...
Shahdol News: सिंहपुर स्थित मां काली मंदिर मां काली मंदिर समिति ट्रस्ट बना

डिजिटल डेस्क,शहडोल। सिंहपुर स्थित मां काली मंदिर समिति ट्रस्ट बन गया। इस आशय का आदेश सोहागपुर एसडीएम अमृता गर्ग ने 18 मार्च को जारी किया। ट्रस्ट के संरक्षक सोहागपुर एसडीएम होंगे और सचिव तहसीलदार सोहागपुर होंगे। ट्रस्ट की कार्यकारिणी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी न्यासधारी सहित सदस्यों से मिलकर बनेगी। मंदिर के खाता का संचालन अध्यक्ष एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होगा।
कोई भी ट्रस्टी (न्यासधारी) न्यास की संपत्ति का उपयोग अपने निजी हित में नहीं करेगा। ट्रस्ट के पदेन सदस्य एसडीओ पुलिस, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, एसडीओ विद्युत व यांत्रिकी विभाग, जेई बिजली, एएफओ, सीइओ जनपद सोहागपुर, सांसद और विधायक द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि, स्थानीय जनपद सदस्य और ग्राम पंचायत सिंहपुर सरपंच होंगे। पदेन कोषाध्यक्ष सहायक कोषालय अधिकारी होंगे। सरंक्षक, सचिव और पदेन सदस्यों को छोड़कर अन्य पदाधिकारियों का चुनाव अमसभा में किया जाएगा। जिनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश में खास बातें
- मंदिर में आय-व्यय का ब्यौरा चाहा गया, समिति द्वारा विधिवत रखरखाव व रिपोर्ट का संधारण नहीं पाया गया।
- मंदिर में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों द्वारा जो भी चढ़ावा किया जाता है, उसका तत्कॉलीन समिति द्वारा निजी हित में उपयोग करना पाया गया।
- समिति ने जो आय-व्यय का ब्यौरा दिया, उसके अनुसार बैंक में 29 हजार 325 रूपए और नगद 26 हजार तीन रूपए सहित सोना 99.620 ग्राम व चांदी 3 किलो 620 ग्राम है।
- मां काली मंदिर 15 दशक से ज्यादा पुराना है। यह स्थल ऐतिहासिक होने के साथ ही अंचल में आस्था का बड़ा केंद्र है।
Created On :   21 March 2026 5:39 PM IST












