shahdol news: जेसीबी बकेट करगीरोड में टकराने से मालगाड़ी के 3 डिब्बे बेपटरी

जेसीबी बकेट करगीरोड में टकराने से मालगाड़ी के 3 डिब्बे बेपटरी
शहडोल के अभिषेक ने इंदौर से भेजी थी जेसीबी बकेट

शहडोल

एसईसीआर के करगीरोड रेलवे स्टेशन पर 13 जुलाई की दोपहर 2.20 बजे जिस जेसीबी बकेट से टकराकर खाली मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए उसे शहडोल के अभिषेक यादव ने इंदौर से करगीरोड के लिए नर्मदा एक्सप्रेस से भेजा था। ट्रेन 18233 नर्मदा एक्सप्रेस के ए-1 अटेंडेंट मोहम्मद समीर ने बकेट पहुंचाने की जवाबदारी संभाली थी। जिसे करगीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक से 2 से उतारकर पटरी पार करते हुए प्लेटफार्म एक ले जाया जा रहा था। तभी मालगाड़ी आ गई और मजदूर जेसीबी बकेट को छोडक़र चले गए। जिससे टकराकर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गया। जेसीबी बकेट को मंगवाने वाले अनूपपुर जिले के करपा निवासी रेलवे के प्राइवेट ठेकेदार पवन नायक हैं, जो फरार हैं और आरपीएफ तलाश कर रही है। मामले में आरपीएफ ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कमलेश टेकाम मुन्ना (25), नरहर सिंह पिंटू (35), देवा सिंह मुन्ना (38), बुद्दू सिंह (49), छतरपति मरावी (32), लोकेश मांडवी (19), अनुराग मरावी (31), अभिषेक यादव (21) व मोहम्मद समीर (24), अमित यादव (23) शामिल हैं। आरपीएफ के अनुसार यह घटना ट्रेन स्टॉफ द्वारा नियमों का पालन नहीं करने और स्टेशन में लापरवाही व नियम विरूद्ध तरीके सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने से जुड़ा है।

Created On :   15 July 2026 1:39 PM IST

Tags

Next Story