Shahdol news: दिल्ली जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहडोल रेलवे स्टेशन पर किया गिरफ्तार

दिल्ली जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहडोल रेलवे स्टेशन पर किया गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ शहडोल

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शुक्रवार रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर उन्हें रोक लिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला महासचिव शेख आबिद , विधानसभा जयसिंहनगर के अध्यक्ष शेख साजिल, सत्यम प्रजापति को गिरफ्तार कर देर रात सिटी कोतवाली से रिहा किया।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दमनकारी सरकार से डरने वाले नहीं हैं।

Created On :   10 Oct 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story