Sidhi news: ग्राम सभा के अधिकारों में कटौती ग्रामीण लोकतंत्र पर चोट: राम चरण सोनी

ग्राम सभा के अधिकारों में कटौती ग्रामीण लोकतंत्र पर चोट: राम चरण सोनी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव ने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की

डिजिटल न्यूज़ सीधी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राम चरण सोनी ने ग्राम सभा के अधिकारों को पंचायत समितियों को हस्तांतरित करने की प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए इसे ग्रामीण लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की।

श्री सोनी ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की भागीदारी, सरकारी योजनाओं की निगरानी और हितग्राहियों के चयन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अधिकार सीमित होने से गांव के विकास से जुड़े फैसलों में ग्रामीणों की भूमिका प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित संशोधनों का मसौदा सार्वजनिक करने और ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आदिवासी समुदायों से चर्चा करने की मांग की।उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के तहत ग्राम सभाओं को मिले अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। गांव के विकास से जुड़े निर्णय पारदर्शिता और जनभागीदारी के आधार पर होने चाहिए।

Created On :  

Tags

Next Story