- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- सीधी में कथित धर्मांतरण पर...
सीधी न्यूज: सीधी में कथित धर्मांतरण पर बवाल,बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप!

डिजिटल डेस्क सीधी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जमोड़ी थाना क्षेत्र के एमपीईबी कॉलोनी के पीछे एक निजी मकान में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान हंगामे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि सभा में करीब तीन सौ लोग मौजूद थे। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक स्टाफ नर्स पर कार्यकर्ताओं के ऊपर चाकू से हमला करने का आरोप भी लगाया गया है।
मामले से जुड़े मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था और कथित धर्मांतरण से जुड़े मामलों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर निजी मकान में चल रही सभा को लेकर विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ? क्या मौके पर धर्मांतरण कराया जा रहा था या विवाद की वजह कुछ और थी? अस्पताल परिसर में चाकू से हमले का आरोप कितना सही है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
Created On :   11 Oct 2026 7:18 PM IST












