सीधी न्यूज: सीधी में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,

पुलिस ने वाटर कैनन से की पानी की बौछार

डिजिटल डेस्क सीधी।

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सीधी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से निकले पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी जब अंबेडकर चौक की ओर बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की, जिसके बाद धक्का-मुक्की और खींचतान की स्थिति बनी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर होमगार्ड कार्यालय पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक परमार ने सीधी और रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिला अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रदर्शन को नियंत्रित किया।


Created On :  

Tags

Next Story