भय और भ्रष्टाचार भाजपा के दो शस्त्र - नाना पटोले

भय और भ्रष्टाचार भाजपा के दो शस्त्र - नाना पटोले
कांग्रेस की जनसंवाद पदयात्रा की आर्वी में हुई जनसभा

डिजिटल डेस्क, आर्वी. देश में सामंज्यस्यता व शांति स्थापित करने की जिम्मेदारी यह केंद्र सरकार की होने पर भी जातियवादी परिसस्थिति निर्माण कर अराजकता फैलाकर राज करने की गत दस वर्षो की परंपरा रही है। पहले अंगरेजो ने देश को लूटा और अब उसी प्रकार की लूट सामान्यों के जेब से रोज शुरू है। भय और भ्रष्टाचार यह भाजपा के दो शस्त्र हैं ऐसी आलोचना महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने की। आष्टी शहीद से निकली जनसंवाद यात्रा आर्वी में दाखिल होने पर शहर के गांधी चौक में आयोजित जनसभा में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने किसानों के विरोध के तीन कानून लाए।

जीएसटी के माध्यम से सामान्यों की लूट करना शुरू किया। किसानों के माल को योग्य दाम नहीं है, उन्हंे सुविधा नहीं दिए जाते है। किसानों को केवल नौकर बनाकर रखकर लोकतंत्र का मजाक बनाना शुरू किया है।

कोरोना काल में लोगों को थाली बजाने को लगाया परंतु भारतीय संस्कृति में थाली बजाना यह दरिद्रता के लक्षण होने का बताकर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस को केवल बदनाम करने की साजिश शुरू होने का उन्होंने बताया।

इस समय पूर्व विधायक अमर काले ने जनसंवाद यात्रा निकालने के पीछे की भूमिका विषद की। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार का निर्माण किया जाएगा, ऐसा भाजपा ने बताया था। मात्र अब तक 10 वर्ष का अवधि बीत जाने पर भी डेढ़ करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया जा सका, ऐसी संवेदना उन्होंने व्यक्त की। इस समय पूर्व मंत्री सुनील केदार ने कहा कि, वर्ष 2019 केंद्र सरकार ने विविध उद्योगों के 17 लाख करोड़ रुपए माफ किए है। यह सरकार सामान्य जनता की नहीं है, इस का अहसास रखते हुए आगामी चुनाव में योग्य सरकार चुनने और सामान्यों की समस्या के लिए लड़ने वाले अमर काले जैसे कांग्रेस के उम्मीदवार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस समय चारूलता टोकस, वर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चांदूरकर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस समय मंच पर यात्रा समन्वयक नाना गावंडे, जय पटेल, शेलेश अग्रवाल, पूर्व जिप अध्यक्ष कलावती वाकोडकर, हेमलता मेघे, अनील धोत्रे, राजू खवशी, आर्वी के पूर्व नगराध्यक्ष डॉ. वसंतराव गुल्हाने, नागोराव लोडे, किरण मिस्कन, लता तलेकर, एड्. दुर्गाप्रसाद मेहरे, गोपाल मरस्कोल्हे, शुभम नागपुरे, दशरथ जाधव सहित आर्वी, आष्टी, कारंजा तहसील के कांग्रेस के पदाधिकारी, सरपंच, उपसरपंच, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस समय विविध पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। संचालन व आभार प्रकाश वाघमारे ने किया।

Created On :   5 Sept 2023 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story