- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- यवतमाल
- /
- बारिश से बचने वृक्ष के नीचे खड़े थे...
Yavatmal News: बारिश से बचने वृक्ष के नीचे खड़े थे ,गाज गिरने से 3 की मौत, 2 गंभीर

Yavatmal News यवतमाल जिले में मंगलवार की दोपहर 2 स्थानों पर गाज गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में कलंब निवासी भीमराव रामभाऊ लाटकर (55) ,निखिल वाल्मीक भोयर (32) व भोज नगर कुरली तांडा में महेश गणेश आडे (24) है। घायलों में उमरखेड निवासी कालु कनिराम पवार (70) और उमरी निवासी साहिल भीमराव लाटकर (20) बताया गया है।
पहली घटना उमरखेड तहसील के भोजनगर कुरली तांडा में दोपहर 2.30 बजे घटी।जिसमें महेश गणेश आडे गाज की चपेट में आ गया। उसका रिश्तेदार कालु कनिराम पवार (70) गंभीर घायल हुए हैं। घटना के समय दोनों अपने पालतू मवेशियों को चराने के लिए गए थे। इस समय महेश के पिता गणेश फकिरा आडे भी साथ थे। घटना के समय महेश 50 से 60 फीट पेड़ से दूर मवेशियों को निकालने के लिए गया था। उसी समय उस पर गाज आकर गिरी। इस समय उसके करीबी कालु पवार भी थे। वे भी झुलसकर घायल हो गए।
घटना के बाद मृतक के पिता गणेश गांव की ओर चिल्लाते निकले। जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव वाले घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने महेश और कालु को फुलसावंगी प्राथमिक अस्पताल ले गए। मगर चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। उसी प्रकार कालु को पुसद ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि घटना के समय तीनो एक पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खडे़ थे। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। मृतक महेश के परिवार में माता- पिता व एक भाई है। घटना के बाद कुरली के पटवारी ने घटनास्थल जाकर पंचनामा कर इसकी रिपोर्ट तहसीलदार उमरखेड को सौंप दी है। तहसीलदार उमरखेड ने इसकी जानकारी यवतमाल जिला आपदा प्रबंधन कक्ष को दी है। उसी प्रकार कलंब में गाज गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। इनमें भीमराव रामभाऊ काटकर (55) और निखिल वाल्मिक भोयर (32) का समावेश है ।
झुलसकर घायल होनेवाले का नाम साहिल भीमराव लाटकर (20) बताया गया है। इस घटना में पिता भीमराव की मौत हो गई तो पुत्र गंभीररूप से झुलस गया है। उसी प्रकार जिसका खेत है उसका बेटा भी इस घटना में मौत के मुंह में समा चुका है। उसे यवतमाल जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई गई है। यह घटना बुधवार की दोपहर 4 बजे उमरी निवासी वाल्मिक भोयर के उमरी के खेत में घटी। इस खेत का गुट नं. 51/1 और खेती का क्षेत्रफल 0.81 आर है। इस घटना में भी पटवारी पी.डी.धकाते ने घटनास्थल जाकर उसका पंचनामा कर रिपोर्ट तहसीलदार कलंब को सौप दी है। तहसीलदार की ओर से यह रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन कक्ष को सौंपी गई है।
Created On :   23 Jun 2026 6:53 PM IST















