Yavatmal News: पाखंडी महाराज ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ किया दुराचार

पाखंडी महाराज ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ किया दुराचार
  • पारिवारिक समस्याओं के निवारण का दिया था झांसा
  • वीडियो निकालकर किया ब्लैकमेल

Yavatmal News पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने के नाम पर महिला से एक लाख रुपए लेने और बाद में उसे आर्णी बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुराचार करने और वीडियो बनाकर परिजनों को भेजने के आरोप में आर्णी पुलिस ने कथित महाराज सुधीर बकाराम चव्हाण (39) निवासी हरलाल हेटी, आर्णी, को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को 20 सितंबर की रात रिठा जंगल, हिमायतनगर से दबोचा । उसे मंगलवार को आर्णी न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे 2 दिन का पीसीआर में रखने के निर्देश दिए गए है। पुलिस के अनुसार चंद्रपुर निवासी 34 वर्षीय महिला को उसके पारिवारिक परेशानियों को खत्म करने की बात कथित महाराज सुधीर चव्हाण ने की थी। पूजा-पाठ कर समस्याओं का निवारण करने का झांसा पीड़ित महिला को दिया था जिसके लिए पीड़ित महिला से एक लाख रुपए भी उगाही की गई। लेकिन राहत ना मिलने के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी सुधीर चव्हाण को पैसे वापस मांगे जिसके बाद 7 सितंबर को आरोपी चव्हाण ने महिला को अंतिम पूजा के लिए आर्णी बुलाया। दौरान आरोपी चव्हाण पीड़ित को मोटरसाइकिल से सातारा फाटा के पास स्थित खेत में ले गया। वहां पीड़ित को नशीला पानी दिया गया। इतना ही नहीं तो पीड़ित के साथ आरोपी सुधीर ने दुराचार कर उसके आपत्तिजनक वीडियो भी निकाले।

दूसरे दिन महिला को होश आया। पश्चात महिला ने स्वयं को सवारते हुए चंद्रपुर पहुंचना मुनासीब समझा। दौरान पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत चंद्रपुर के रामनगर थाने दी। चंद्रपुर पुलिस ने उक्त मामला आर्णी को भेजा। पीआई संजय खंडारे ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू क दी। इसी बीच आरोपी कथित बाबा सुधीर चव्हाण रिठा क्षेत्र के जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली जिसके बाद गुणवंत बोईनवाड, नितीन वास्टर, आकाश गावंडे के दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चव्हाण को दबोच लिया।


Created On :   23 Sept 2026 3:48 PM IST

Tags

Next Story