Shahnagar News: रामपुर खजुरी के हरछटा तालाब में डूबा नवयुवक, मौत से अंचल में शोक की लहर

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर खजुरी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक हृदय विदारक घटना से पूरे अंचल में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय हरछटा तालाब में संतोष आदिवासी पिता ग्यासी आदिवासी उम्र 35 वर्ष नहाते वक्त पैर फिसलने से तालाब की गहराई में चले गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी तालाब में नहा रहे स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी।

परिजनों ने अपने पंचायत सरपंच दिनेश तिवारी एवं ग्रामीणों के साथ शाहनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू चलाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Created On :   8 Sept 2026 10:03 PM IST

Next Story