India vs Ireland T20: वैभव सूर्यवंशी के अलावा ये दो नए चेहरे भी कर सकते हैं डेब्यू, एक कर चुका है इंडिया-ए से धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के अलावा ये दो नए चेहरे भी कर सकते हैं डेब्यू, एक कर चुका है इंडिया-ए से धमाकेदार प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है। 26 अप्रैल से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए पूरा देश उत्साहित है, इसकी वजह वैभव सूर्यवंशी हैं, जो कि इस दौरे पर अपना ऐतिहासिक डेब्यू कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है। 26 अप्रैल से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए पूरा देश उत्साहित है, इसकी वजह वैभव सूर्यवंशी हैं, जो कि इस दौरे पर अपना ऐतिहासिक डेब्यू कर सकते हैं। उनके पास ग्रेट सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। हालांकि केवल वैभव ही नहीं बल्कि दो और खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मुकाबला 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों ही मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 6 बजे से खेले जाएंगे।

वैभव किसकी जगह खेलेंगे?

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन के रूप में भारत के पास तीन टॉप क्लास ओपनर्स हैं, जो काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने यह दुविधा होगी कि वह वैभव की जगह किसको खिलाएं। हालांकि हालिया फॉर्म को देखें तो वैभव को किसी और के स्थान पर खिलाने पर आलोचना नहीं होगी। क्योंकि वैभव का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था। वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले बल्लेबाज थे। उनका यही प्रदर्शन फैंस इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को उत्सुक हैं।

प्रिंस यादव भी कर सकते हैं डेब्यू

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी सीरीज में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर लिया है। हाल ही में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने प्रिंस को लेकर कहा था कि वह टीम सेटअप में इतनी जल्दी फिट हो गए हैं, कि उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि ये उनका पहला नेशनल टीम कैंप है।

प्रिंस यादव का IPL 2026 में प्रदर्शन लाजवाब रहा था। उन्होंने LSG के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, वह पॉवरप्ले में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे थे। उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट झटके थे।

सूर्यांश शेडगे

वैभव और प्रिंस के अलावा सूर्यांश शेडगे भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। 23 वर्षीय सूर्यांश को नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए थे। श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने इंडिया ए के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। यही वजह थी कि सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम में जगह दी थी।

Created On :   25 Jun 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story