IND Vs IRE T20 Series: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से लेकर हर्षित ऱाणा के कमबैक तक, ऑयरलैंड के खिलाफ सीरीज में इन 3 प्लेयर्स पर होगीं नजरें

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में हराने के बाद टीम इंडिया की अगली सीरीज आयरलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज 26 जुलाई से खेली जानी है। इस सीरीज में पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया खेलेगी, क्योंकि सूर्यकुमार यादव को ना केवल कप्तानी से हटाया जा चुका है, बल्कि उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया है।
सीरीज के दोनों ही मैच आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो तीन प्लेयर्स जिन पर इस सीरीज में सबकी निगाहें होंगी।
वैभव सूर्यवंशी
अगर 26 जून को होने वाले पहले टी20 मैच में वैभव खेलते हैं तो वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बन जाएंगे। वैभव इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बनने के बाद वैभव ने हाल ही में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की तरफ से 94 रन बनाए थे। देखना दिलचस्प होगा कि वैभव अपने डेब्यू मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
श्रेयस अय्यर
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी नजरें होंगी, जो कि करीब ढाई साल बाद भारत के लिए कोई टी20 मैच खेल रहे होंगे। श्रेयस की कप्तानी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि आईपीएल में उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा रहा था। फैंस की नजर इस बात पर भी होगी कि बतौर कप्तान श्रेयस अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं।
हर्षित राणा
आयरलैंड के सीरीज में टीम इंडिया के जिन तीन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी उनमें बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित ऱाणा भी शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम में शामिल हर्षित अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से वर्ल्डकप के साथ ही आईपीएल में भी नहीं खेल पाए थे। अब वह करीब साढ़े 4 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। आमतौर पर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अपनी गेम फिटनेस साबित करने के बाद टीम इंडिया में वापस आते हैं, लेकिन हर्षित को चार महीने के गैप के बावजूद डायरेक्ट एंट्री मिली है। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हर्षित पर भी सबकी नजरें होंगी कि वो कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।
Created On :   24 Jun 2026 10:12 PM IST







