Vaibhav Suryavanshi: 'आज सपना पूरा हो गया', टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, देखें वीडियो

आज सपना पूरा हो गया, टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, देखें वीडियो
क्रिकेट की दुनिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें इस महीने के आखिरी हफ्ते से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिकेट की दुनिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें इस महीने के आखिरी हफ्ते से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इससे पहले वैभव की जिंदगी का वो खास पल आया, जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्हें इंडिया टीम की ऑफिशियल जर्सी मिल गई है। लेकिन, जर्सी से ज्यादा उनका जर्सी नंबर चर्चा में है।

जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव?

BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय सपोर्ट स्टाफ के मेंबर रघु होटल में वैभव सूर्यवंशी के पास जाते हैं। इस दौरान वह वैभव को टीम इंडिया की उनकी जर्सी देते हैं। इसी दौरान खुलासा हुआ कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 नंबर की जर्सी पहनेंगे। भारत के लिए इस नंबर की जर्सी हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज प्लेयर पहन चुके हैं।

जर्सी मिलने पर वैभव इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा, 'इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।' देखें वीडियो...

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

26 जून से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है। बता दें कि इस टूर पर वैभव के माता पिता भी उनके साथ रहेंगे।

Created On :   23 Jun 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story