Australia Vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से लिया वनडे सीरीज में मिली हार का बदला, टी20 सीरीज 3-0 से जीती

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से लिया वनडे सीरीज में मिली हार का बदला, टी20 सीरीज 3-0 से जीती
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कंगारू टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। चट्टोग्राम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकती। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कंगारू टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। चट्टोग्राम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकती। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 60 रन की पारी खेलने वाले मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय बांग्लादेश के लिए गलत साबित हुआ। टीम के ओपनर बैटर्स दूसरे ओवर में ही पवेलियन रवाना हो गए। इसके बाद मेजबान टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। टीम की ओर से कप्तान हृदोय ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वह 51 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनका टीम के अन्य किसी भी बैटर ने साथ नहीं दिया। ह्रदोय के अलावा टीम का एक और बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन, नेथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। निखिल चौधरी को 1 विकेट मिला।

110 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श ने शानदार शुरुआत दिलाई। टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने केवल 5 ओवर में ही 52 रन बना डाले। मार्श ने 28 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। जोश इंग्लिस 17 और कूपर कॉनोली ने 15 रन बनाए। 11वें ओवर में टिम डेविड ने दो बैक टू बैक सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Created On :   21 Jun 2026 8:16 PM IST

Tags

Next Story