India A vs Sri Lanka A final match: भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत ए टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी का और प्रियांश आर्या ओपनिंग करने मैदान में उतरे। वैभव ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ए और श्रीलंका ए टीम के बीच रविवार (21 जून) को फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इंडिया ए टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 11 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ दिया। वैभव ने सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख दी।

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रींलका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ए टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी का और प्रियांश आर्या ओपनिंग करने मैदान में उतरे। वैभव ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाते समय सिर्फ 1 डॉट बॉल खेली। इसके पहले ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी 12 गंदों पर आई थी।

पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का विवाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से हो गया था। इसी वजह से सबने इस खिताबी मुकाबले पर अपनी नजरें गड़ा के रखी थी। इसके पहले उनका 4 मैचों में स्कोर 14, 44, 21, 38 रहा। इंडिया ए और श्रीलंका ए टीम मे अब तक उनका प्रदर्शन आईपीएल के मुताबिक नहीं था। इसलिए उनकी आलोचना होनी शुरू हो गई थी, लेकिन आज उन्होंने जो प्रदर्शन किया उसने आलोचको को मुबतोड़ जवाब दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में 29 गेंद खेलकर 94 रन बनाए। आईपीएल 2026 के आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए तो वह अब तक 7 पारियों में 3 बार शतक के करीब आकर आउट हुए। बता दें, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव 96 रन और 97 रन पर आउट हो गए थे।

इंडिया ए टीम

प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंद्धू, अनुकूल रॉय, विपरज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।

श्रीलंका ए टीम

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिघे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा साहन, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियासकांत, दुलाज सामुदिथा, कुगाथस माथुलन।

Created On :   21 Jun 2026 11:21 AM IST

Tags

Next Story