India Vs Afghanistan: चेन्नई वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर जमाया 3-0 से कब्जा, यशस्वी का शतक, प्रसिद्ध ने झटके 5 विकेट

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत ने चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। एमए चिंदबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
यह भी पढ़े -इंटरनेशनल करियर का यादगार आगाज, डेब्यू वनडे सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 110 रन की पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और 3 छक्के लगाए। यह यशस्वी का दूसरा वनडे शतक है। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। यशस्वी और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 170 रन की शानदार साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की ओर से एकमात्र सफलता मोहम्मद नबी को मिली।
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी के शानदार शतक और उमरजई ने 50 रन की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकी। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी के आरोपों को श्रीलंकाई कप्तान ने किया खारिज, कहा- खिलाड़ी सिर्फ मना रहे थे जीत का जश्न
टीम इंडिया की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। इस दौरान प्रसिद्ध ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवर के अंदर 4 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे सिराज हैं, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पहले 10 ओवर के भीतर 5 विकेट लिए थे। मैच में प्रसिद्ध के अलावा गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट लिया।
Created On :   20 Jun 2026 8:20 PM IST









