Rohit Sharma Video: चेन्नई वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा के बीच दिखी गजब की जुगलबंदी, दोनों की हैट्रिक ने रच डाला इतिहास

चेन्नई वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा के बीच दिखी गजब की जुगलबंदी, दोनों की हैट्रिक ने रच डाला इतिहास
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। हालांकि उसका यह फैसला गलत साबित हुआ, टीम के एक के बाद एक चार बल्लेबाज आउट हो गए। इस दौरान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बीच गजब का तालमेल देखने को मिला। दोनों ने मिलकर मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जो क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है।

रोहित-प्रसिद्ध ने मिलकर लगाई हैट्रिक

अफगानिस्तान के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। गजब का संयोग यह रहा कि इन तीनों बल्लेबाजों का कैच रोहित शर्मा ने लिए। किसी गेंदबाज की बॉलिंग पर एक ही फील्डर एक के बाद एक तीन कैच पकड़े, ये अभी तक के इतिहास में कम


रोहित और प्रसिद्ध ने अपने इस कारनामे की बदौलत ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया है। रोहित चौथे ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने किसी पारी में तीन विपक्षी बल्लेबाजों को आउट कराने में अहम भूमिका निभाई हो। उनके पहले ये कारनामा सौरव गांगुली (2002), मनोज तिवारी (2011) और सुरेश रैना (2013) ऐसा कर चुके हैं।

यही नहीं, रोहित भारत के ऐसे तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने वनडे मैच में एक ही गेंदबाज की गेंदबाजी पर तीन कैच लपके हैं। उनसे पहले वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन ऐसा कर चुके हैं। 2004 में वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंदबाजी पर और 2018 में शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर ऐसा किया था।

देखें वीडियो...

Created On :   20 Jun 2026 5:07 PM IST

Tags

Next Story