India-England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ BCCI ने भारतीय स्क्वाड का किया एलान, विराट-बुमराह की टीम में हुई वापसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार (21 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वाड का ऐलान किया। टीम के लिए खुश खबरी की बात यह है कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हुई हैं। इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ उनको मौका नहीं मिला था। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी मौक दिया गया है।
बीसीसीआई ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि विराट कोहली की फिटनेस अभी चिंता का विषय बनी हुई है। बता दें, विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसी वजह से उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में मौका नहीं मिला था।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़
यह भी पढ़े -भारतीय टीम ने श्रीलंका को दिए 378 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने मचा दी तबाही, तिलक ने भी दिखाया अपना दम
भारत का इंग्लैंड दौरा कब से शुरू होंगे?
1 जुलाई- पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
4 जुलाई- दूसरा टी20, मैनचेस्टर
7 जुलाई- तीसरा टी20, नॉटिंघम
9 जुलाई- चौथा टी20, ब्रिस्टल
11 जुलाई- पांचवां टी20, साउथम्प्टन
14 जुलाई- पहला वनडे, बर्मिंघम
16 जुलाई- दूसरा वनडे, कार्डिफ
19 जुलाई- तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
भारत ने शनिवार (20 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज खेली। इस सीरीज में गेंदबाज गुरनूर बराड ने 7 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल की वनडे टीम में वापसी हुई हैं। रवींद्र जडेजा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने लगी है, कि वे वनडे विश्व कप 2027 की रणनीति के हिसाब से वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वाशिंगटन सुंदर बतौर स्पिन ऑलराउंडर लगातार प्लेइंग इलेवन में खेलते दिखे हैं।
Created On :   21 Jun 2026 3:45 PM IST










