IND A vs SL A Final: भारतीय टीम ने श्रीलंका को दिए 378 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने मचा दी तबाही, तिलक ने भी दिखाया अपना दम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ए और श्रीलंका ए ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 377 रन बना लिए हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान टीम इंडिया के उभरते सितारे और 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है। उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर
फाइनल मुकाबले में भारतीय ए टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने मिलकर मैदान पर कोहराम मचा दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 132 रन की साझेदारी हुई। वैभव ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 94 रन बनाए। उन्होंने 11 गेदों में फिफ्टी लगाकर एक रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान उन्होंने 1 भी डॉट गेंद नहीं खेली। दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे प्रियांश आर्या ने 29 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन, ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रन, अनुकूल रॉय ने 15 गेंद में 39 रन, 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया ए टीम
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंद्धू, अनुकूल रॉय, विपरज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए टीम
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिघे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा साहन, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियासकांत, दुलाज सामुदिथा, कुगाथस माथुलन।
Created On :   21 Jun 2026 2:54 PM IST











