Women's T20 WC 2026: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का टारगेट, शेफाली वर्मा ने खेली 31 रन की पारी, नहीं चला स्मृति मंधाना का बल्ला

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का टारगेट, शेफाली वर्मा ने खेली 31 रन की पारी, नहीं चला स्मृति मंधाना का बल्ला
भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2026 में साउथ अफ्रीका को 159 रन का टारगेट दिया है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2026 में साउथ अफ्रीका को 159 रन का टारगेट दिया है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए।

टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उन्होंने केवल 15 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का व 4 चौके लगाए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 29 और हरमनप्रीत कौर ने 24 रन बनाए। पिछले दो मुकाबलों की तरह आज स्मृति मंधाना का बल्ला ज्यादा नहीं चला, वह केवल 17 रन बना सकीं।

साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल और मारीजान कैप ने 2-2 विकेट लिए। आयाबोंगा खाका, नदीन डी क्लर्क और नोनकुलुलेको म्लाबा के खाते में 1-1 सफलता आई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

साउथ अफ्रीका - लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वान नीकेर्क, मारिजान कैप, नदिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा।

Created On :   21 Jun 2026 8:57 PM IST

Tags

Next Story