MLC 2026: मिचेल ओवेन ने खेली 68 गेंदों में 155 रन की तूफानी पारी, टूटते-टूटते रह गया क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल ओवेन ने खेली 68 गेंदों में 155 रन की तूफानी पारी, टूटते-टूटते रह गया क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
मेजर लीग क्रिकेट में वाशिंगटन फ्रीडम टीम के बल्लेबाज मिचेल ओवेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि को क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वाशिंगटन फ्रीडम टीम के बल्लेबाज मिचेल ओवेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। MI न्यूयॉर्क के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महज 68 गेंदों पर 155 रन की तूफानी पारी खेली और मेजर क्रिकेट लीग इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया।

ओवेन की पारी में 11 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत वाशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

41 गेंदों में पूरा किया शतक

ओवेन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और सिर्फ 41 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने लगभग 228 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 17वें ओवर तक विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी रहे। हालांकि, 155 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिर गया और वे टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड से कुछ दूरी पर रह गए।

टूटते-टूटते बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे।

उस यादगार पारी में गेल ने केवल 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था, जो आज भी आईपीएल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। ओवेन का स्कोर 155 रन पर रुक गया, जिससे गेल का विश्व रिकॉर्ड सुरक्षित रहा।

एक ओवर में बटोरे 28 रन

अपनी विस्फोटक पारी के दौरान ओवेन ने एक ओवर में चार छक्कों की मदद से 28 रन भी जुटाए। यह ओवर नोशतुष केन्जिगे के ओवर में बोला। इस ओवर ने मैच का रुख पूरी तरह वाशिंगटन फ्रीडम की ओर मोड़ दिया।

MLC में 150+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

मिचेल ओवेन MLC इतिहास में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि फिन एलन ने हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि फिन एलन ने भी अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ही खेली थी।

Created On :   21 Jun 2026 8:40 PM IST

Tags

Next Story