ट्राई नेशन सीरीज 2026: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर चैंपियन बनी इंडिया-A, खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 66 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर चैंपियन बनी इंडिया-A, खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 66 रन से हराया
इंडिया-ए ने फाइनल मैच में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है। दांबुला में खेले इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया-ए ने फाइनल मैच में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है। दांबुला में खेले इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने केवल 29 गेंदों पर 10 चौके व 8 छक्के लगाकर 94 रन बनाए। उन्होंने केवल 11 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह 50 ओवर क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के ही कौशल्य वीरात्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। वैभव के अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड़ ने 40, अनुकूल रॉय ने 39 रनों का योगदान दिया।

378 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गंवाए, जिस वजह से उसे हार मिली। टीम की ओर से वनुजा सहान ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन की पारी खेली। भारत-ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।

श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।

Created On :   21 Jun 2026 7:53 PM IST

Tags

Next Story