IPL 2027: दिल्ली और लखनऊ के बीच हुआ ट्रेड, 27 करोड़ के पंत को DC ने 15 करोड़ में खरीदा, LSG के लिए खेलेंगे कुलदीप

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच सबसे बड़ा ट्रेड हुआ है। ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी हुई है, वहीं कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।
ऋभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, उन्हें 2025 ऑक्शन में लखनऊ ने 27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। अब इस ट्रेड के तहत वो दिल्ली से 15 करोड़ रुपये की फीस में जुड़े हैं। वहीं, बात करें कुलदीप की बात करें तो वह उनकी फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह 13.50 करोड़ में लखनऊ में शामिल हुए हैं।
पंत ने 9 सीजन दिल्ली से खेले
पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी। वह 2016 से लेकर 2024 तक दिल्ली का हिस्सा रहे थे। इसके बाद 2025 और 2026 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। दिल्ली के लिए 9 सीजन में उन्होंने 111 मैच खेले। इस दौरान 43 मैचों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की। पंत के लिए दिल्ली से जुड़ना घर वापसी जैसा है, क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल का ज्यादातर समय इसी टीम के साथ बिताया। इसके अलावा वो घरेलू क्रिकेट भी दिल्ली की तरफ से ही खेलते हैं। अब एक बार फिर पंत दिल्ली टीम का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्हें टीम की कप्तानी मिलेगी या नहीं।
यह भी पढ़े -'अपनी खुशी बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं', पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर बोले वैभव सूर्यवंशी
5 सीजन के बाद छूटा कुलदीप-दिल्ली का साथ
इस ट्रेड के तहत कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली के 5 आईपीएल सीजन खेले। वह 2022 में दिल्ली से जुड़े थे, 2026 सीजन तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैच खेले और 72 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप के लिए लखनऊ टीम में आना, ऋषभ पंत की तरह ही घर वापसी करना है, क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Created On :  
