Abhishek Porel Accusations: बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का यह स्टार प्लेयर, लड़की ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए

बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का यह स्टार प्लेयर, लड़की ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के अहम सदस्य अभिषेक पोरेल विवादों में घिर गए हैं। उन पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के अहम सदस्य अभिषेक पोरेल विवादों में घिर गए हैं। उन पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए। लड़की ने क्रिकेटर के खिलाफ पं. बंगाल के हुगली जिले के मोगरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को अभिषेक ने सिरे से खारिज किया है।

शिकायत करने वाली लड़की कर्नाटक की एक मेडिकल स्टूडेंट है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि क्रिकेटर के साथ उसका रिश्ता 3 साल पुराना है। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि हमारे बीच बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन, बीते डेढ़ साल से दिक्कतें होनी शुरू हो गईं। उस समय भी मामला पुलिस तक पहुंच गया था लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।

अभिषेक पर शादी का वादा करके यौन संबंध बनाने के अलावा मारपीट करने और डराने-धमकाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपों पर क्या बोले अभिषेक पोरेल?

अपने ऊपर लगे इन आरोपों को अभिषेक पोरेल ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अभी तक पुलिस ने उनसे इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया है। वो इस विषय पर तब खुलकर बोलेंगे जब पुलिस की जांच पूरी हो जाएगी।

अभिषेक के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह घरेलू क्रिकेट बंगाल की तरफ से खेलते हैं। वहीं आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में दिल्ली के लिए 4 मैच खेले, जिसमें एक अर्धशतक के साथ उन्होंने कुल 108 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 51 रन रहा।

Created On :   23 Jun 2026 10:29 PM IST

Tags

Next Story