Rohit Sharma Padma Shri Award: रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, देखें वीडियो

रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, देखें वीडियो
भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा देश के चौथे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें आज यानि मंगलवार (23 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार दिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा देश के चौथे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें आज यानि मंगलवार (23 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार दिया। बता दें कि रोहित को यह सम्मान पहले मई महीन में मिलने वाला था लेकिन क्रिकेट से जुड़े कारणों से वह समारोह में नहीं पहुंच सके थे।

खास दिन मिला सम्मान

रोहित शर्मा के लिए आज के दिन यह सम्मान मिलना और भी खास हो गया, क्योंकि इसी दिन उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 23 जून 2007 को रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था। यह उनका पहला वनडे इंटरनेशनल मैच था।

इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत अन्य कई नाम हस्तियां मौजूद थीं। बता इस साल यह सम्मान पाने वाले रोहित पहले क्रिकेटर नहीं हैं, उनसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

रोहित का क्रिकेट करियर

19 साल लंबे अपने करियर में रोहित शर्मा ने 510 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 हजार से ज्यादा रन निकले हैं। वनडे, टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने कुल 50 शतक लगाए हैं। उनके नाम वनडे में तीन डबल सेंचुरियां हैं। क्लीन हिट के लिए पहचाने जाने वाले रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 653 छक्के हैं।

रोहित की गिनती भारत के सफल कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्डकप 2024 और चैपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उनके नेतृत्व में टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्डकप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रनरअप रही है।

Created On :   23 Jun 2026 7:27 PM IST

Tags

Next Story