क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे रोहित-विराट? बीसीसीआई का जवाब सुनकर सिर पकड़ लेंगे आप

क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे रोहित-विराट? बीसीसीआई का जवाब सुनकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या दोनों दिग्गजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी? अब इस पर बीसीसीआई की तरफ से चौंकाने वाला बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और रोहित शर्मा अब केवल भारत के लिए वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। रोहित जहां अभी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, वहीं विराट कोहली चोट के चलते टीम से बाहर से हैं। दोनों के बीते कुछ समय के फॉर्म पर नजर डालें तो वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद सवाल यही है कि क्या दोनों दिग्गजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी? अब इस पर बीसीसीआई की तरफ से चौंकाने वाला बयान दिया है।

क्या है बीसीसीआई का जवाब?

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर घुमाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं शेयर की जा सकती। "मुझे नहीं लगता कि मीडिया या फिर जनता के सामने ऐसी चीजों का खुलासा करना चाहिए। यह रणनीतिक फैसले हैं और इन पर बोर्डरूम के अदंर ही चर्चा होनी चाहिए।" उनके इस जवाब से एक बात तो साफ हो गई कि बीसीसीआई की तरफ से रोहित विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर कोई अपडेट अभी नहीं मिलने वाला है।

रोहित और विराट की बात करें तो वह कई बार वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी दोनों की ओर से आगे तक खेलने की इच्छा जाहिर की गई थी। लेकिन चाहे बीसीसीआई, हेड कोच गौतम गंभीर हों या फिर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, किसी की भी तरफ से दोनों के खेलने पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाते हैं या नहीं।

Created On :  

Tags

Next Story