India vs Afg 2nd ODI: विकेट गंवाने पर कप्तान शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, रनों की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में चूका दोहरा शतक

विकेट गंवाने पर कप्तान शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, रनों की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में चूका दोहरा शतक
भारत और अफगानिस्तान के दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने 154 रन की तूफानी पारी खेली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 71 गेंदों में शतक पूरा किया।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने 154 रन की तूफानी पारी खेली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 71 गेंदों में शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया 402 रन बनाने में कामयाब रही। लक्ष्य का पीछा करे हुए अफगानिस्तान 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। बता दें, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया।

शानदार पारी खेलने के कारण शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिली। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं जहां गेंद को मारना चाह रहा था गेंद वहीं जा रही थी। मैं आत्मविश्वास से भरा था। सीरीज से पहले मेरा लक्ष्य मैच खत्म करना और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना था। मैं 200 रन बनाना चाहता था लेकिन मुझे लगातार शॉट खेलने पड़ रहे थे। मैं स्कोर को 430 रन तक ले जाना चाहता था लेकिन डीप कवर पर कैच आउट हो गया।’

उन्होंने कहा, ‘टॉस से अधिक फर्क नहीं पड़ा। अगर हमें 310-320 रन का लक्ष्य मिला होता तो टीम पर अच्छा दबाव होता। सब कुछ अच्छी स्थिति में है। तेज गेंदबाज लगातार सही जगह पर गेंदबाजी कर रहे हैं जो आसान नहीं है।’

गिल ने मैच में फील्डिंग नहीं की इस दौरान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी संभाली। गिल ने कहा, ‘थोड़ी तकलीफ है। अलग-अलग जगहों पर काफी ऐंठन हुई। बहुत गर्मी थी। मैंने 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी की। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अच्छी स्थिति में हूं।’

Created On :   18 Jun 2026 1:17 AM IST

Tags

Next Story