India-Afghanistan ODI series: अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले गुरनूर बरार ने क्या कहा? इस दिग्गज खिलाड़ी से हुए प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में गुरनूर बरार का डेब्यू हुआ। उन्होंने पहले ओडीआई मुकाबले में पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से सीधे बातचीत की और कहा मैच में उन्हें कप्तान शुभमन गिल का सपोर्ट मिला था। बरार ने अपने आगे के प्लान के बारे में क्या बताया?
गुरनूर बरार ने कहा, "मेरे पिता भी नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुके हैं, अब पुलिस में हैं और वह चाहते थे कि मैं स्पोर्ट्स में जाऊं। मैं 16 साल का था जब मैंने डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का पहला मैच खेला था, वो भी शुभमन गिल की कप्तानी में।" उन्होंने बताया कि डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने बताया कि मुझे भरोसा हो गया कि मैं अपने दम पर मैच का रुख पलट सकता हूं।
उन्होंने कहा, "जब मैं पहले साल GT के नेट गेंदबाज के रूप में आया तो नेहरा सर (आशीष नेहरा, हेड कोच और गुजरात टाइटंस) ने मुझे देखा और वह बहुत प्रभावित हुए। मेरी लंबाई और गेंदबाजी से वह इम्प्रेस हुए, जब मैं इस टीम में आया तो उसके बाद से मेरा ग्रोथ हुआ। नेहरा सर के साथ शुभमन गिल की भी सपोर्ट रहा है।"
गुरनूर बरार ने कहा, "मेरा एक ही सपना था कि इंडिया को टेस्ट में रिप्रेजेंट करना, तो वो ड्रीम ऐसे ही नहीं होता। जैसे सब सोचते हैं कि IPL, वनडे, टी20 भी खेलना है, लेकिन एक अल्टीमेट गोल होता है वो एक टेस्ट क्रिकेट है. उसके ऊपर कुछ नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैं सो रहा था तब मेरे दोस्त ने जगाकर मुझे मेरे सिलेक्शन के बारे में बताया, फिर मुझे पता चला कि वनडे टीम में भी चुना गया हूं तो वो फीलिंग ही अलग थी।"
Created On :   16 Jun 2026 9:33 PM IST












