IPL 2026 Viewership: टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले की व्यूअरशिप ने सबको चौंकाया, चकनाचूर कर दिया 18 सालों का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL का 19वां सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन टूर्नामेंट की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है, वजह है व्यूज में बढ़ोत्तरी होना। आईपीएल 2026 के व्यूअरशिप का ताजा आकड़ा सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। इतिहास में सबसे ज्यादा देखने वाला सीजन बन गया है, जिसने लीग के 18 सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया।
आईपीएल ने इस सीजन सबसे ज्यादा व्यूअरशिप बटोरी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स रिपोर्ट और जियोस्टार से मिली जानकारी के अनुसार टीवी और डिजिटल को मिलाकर कुल 1.2 बिलिनय व्यूज (120 करोड़) पहुंच गई है। ब्रॉडकास्टर ने कहा कि इस बार आईपीएल की व्यूअरशिप में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं वॉच टाइम 870 बिलियन मिनट का रहा।
टूर्नामेंट ने तोड़ा 18 सालों का रिकॉर्ड
आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले को सबसे ज्यादा बार देखा गया। इस मैच ने 18 सालों के व्यूज रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। खिताबी मुकाबले को 400 मिलियन (चालिस करोड़) स्क्रीन्स पर देखा गया।
जियोस्टार स्पोर्ट्स के CEO ने व्यूअरशिप पर क्या कहा?
ईशान चटर्जी ने टूर्नामेंट की व्यूअरशिप बोलते हुए कहा, आईपीएल 2026 एक ऐसा सीजन था जिसमें हमने एक असल में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म कैसा होना चाहिए, इस दिशा में अपना सफर शुरू किया। हमारी कोशिश हर स्क्रीन, हर इंटरैक्शन और हर पल को सार्थक बनाने की थी, ताकि फैंस न सिर्फ हमारे प्लेटफॉर्म पर स्पोर्ट्स देखें, बल्कि उससे ऐसे तरीकों से जुड़ें जो पूरी तरह से संदर्भ-आधारित और व्यक्तिगत हों।
उन्होंने आगे कहा, "सीजन के समापन के आंकड़े अलग-अलग प्लेटफार्मों पर हमारे जरिए किए गए प्रयासों का प्रमाण हैं, जिसमें सीटीवी का सामुदायिक अनुभव और क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुति अभूतपूर्व विकास के कारक साबित हुए हैं।"
Created On :   15 Jun 2026 11:16 PM IST












