Vaibhav Suryavanshi Fight: श्रीलंकाई खिलाड़ी से अकेले भिड़े वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर जबरदस्द हुई हाथापाई, video हो रहा जमकर वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और श्रीलंका-ए टीम के बीच ट्रॉई सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसका परिणाम सुपर ओवर से निकला। टीम इंडिया की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे थे, मुकाबले में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को लड़ाई करते हुए देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं जानते हैं लड़ाई की मुख्य वजह क्या रही?
सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत-ए को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार और जीत से सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई पर गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें वैभव अकेले ही श्रीलंका टीम से भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह लड़ाई सुपर ओवर में श्रींलंका टीम के जीतने के बाद हुआ। मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी वापस जा रहे थे उसी वक्त वैभव और सूर्यांश शेडगे के बीच हाथापाई हो गई।
दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई हाथापाई का वीडियों सामने आया है। जिसमें वैभव विरोधी टीम से पहले कुछ वार्ता करते हैं फिर धक्का मुक्की शुरू हो जाती है। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को धक्का देते हैं उसी बीच कुछ खिलाड़ी मामले को शांत कराने के लिए आगे आते हैं। इस दौरान सूर्यांश शेडगे भी बहस करते दिखे। उन्होंने भी बल्ला हवा में करके श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कुछ कहा।
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया मुकाबला बेनतीजा रहा। परिणाम निकालने के लिए सुपर ओवर हुआ जिसमें श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने हुए 16 रन बनाए। भारतीय टीम को 17 रन बनाने थे। मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे 09 रन ही बना सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
Created On :   15 Jun 2026 9:15 PM IST












