India-England ODI Series: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर खिलाड़ी मुकाबले से बाहर, विराट के खेलने पर भी संशय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान से 3 मैचों की ODI सीरीज खेल रही है। उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी और वहां वनडे सीरीज खेलेगी। मुकाबले के लिए अभी स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है। बता दें, विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते जारी वनडे सीरीज नहीं खेल रहे हैं। क्या दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे? उनकी इंजरी को लेकर क्या कोई नया अपडेट आया है, आइए आपको बताते हैं।
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैड दौर पर टी-20 सीरीज खेलने के लिए जाएगी। दोनों के खिलाफ स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। आयरलैंड दौरा 26 से 28 जून के बीच होगा, जिसमें 2 टी-20 खेले जाएंगे। इसके बाद 01 जुलाई से टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 खेलेगी।
ओडीआई सीरीज खेलेंगे विराट कोहली?
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ओडीआई सीरीज के लिए विराट कोहली खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। फिलहाल कोहली की फिटनेस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। BCCI की ओर से भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान लगी थी।
हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक अभी फिट नहीं है। वनडे विश्व कप 2027 को लेकर टीम मैनेजमेंट हार्दिक को पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने पिछले पिछले टी-20 और ओडीआई विश्व कप में अहम रोल अदा किया था। हार्दिक आगामी वनडे सीरीज खेलेंगे इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
Created On :   15 Jun 2026 7:24 PM IST












