IND vs AFG 2nd ODI: टीम इंडिया कर सकती है 2 बड़े बदलाव, जाने किसे मिलेगा मौका, किस रणनीति के तहत उतर रही है भारतीय टीम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहले मुकाबले में इंडिया ने विपक्षी टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतर सकती है। क्या आपको पता है टीम इंडिया मैच जीतने के बाद भी यह बदलाव क्यों कर रही है आइए आपको बताते हैं?
अगले साल 2027 में ODI विश्व कप होना है इसके लिहाज से भारतीय मैनेजमेंट अलग-अलग खिलाड़ियों को रहे हैं। खबर है कि बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। विश्व कप से पहले भारतीय टीम को 2 दर्जन से ज्यादा मैच खेलने हैं। टीम मैनेजमेंट पहले ही कह चुके है कि वह अलग-अलग संयोजनों को आजमाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ इस लिहाज से काफी अहम है।
इंडिया टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा था, हमारा सारा ध्यान अलग-अलग संयोजन आजमाने और यह देखने पर है कि हमारे लिए वास्तव में क्या कारगर साबित होगा। ऐसे में दूसरे वनडे में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कुलदीप यादव की मौजूदा फॉर्म अच्छी नहीं है, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें मौका दिया जा रहा है। वह विपक्षी टीम पर बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण रखते में सफलता हासिल कर चुके हैं।
टीम इंडिया स्क्वॉड
शुभमन गिंल (कप्तान) यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव
अफगानिस्तान टीम स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी
Created On :   16 Jun 2026 7:38 PM IST












