Women's T20 World Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मिली करारी शिकस्त , डिफेंडिंग चैंपियन लगातार दूसरा मैच हारी, श्रीलंका ने चटाई धूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आज 7वां मुकाबला खेला गया। यह मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुआ जिसमें न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उसने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बिल्कुल खराब रही उसने 4 के स्कोर पर ही पहला विकेट गवा दिया था। अमेलिया केर और जार्जिया पिलिमर के बीच पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई उसके बाद सोफी डिवाइन और केर ने मिलकर 43 रन जोड़े। इसके बादर विकटों का पतन लगातार जारी रहा। ब्रोक हॉलीडे 13 और मैडी ग्रीन के 30 रनों के सहयोग से न्यूजीलैंड की टीम 150 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका की टीम का पहला विकेट 48 के स्कोर पर गिरा। दूसरा विकेट 47 के स्कोर पर गिरा इसके बाद विकेट गिरने का सिलिसिला लगातार जारी रहा। कविशा दिलहारी ओर नीलक्षिका सिल्वा की 49 रनों की साझेदारी ने टीम का स्कोर सौ के पार पहुंचाया। कविशा दिलहारी के आउट होने के बाद टीम के रन स्कोर आगे बढ़ाने के लिए मैदान में आई कौसानी नृत्यांगना। सिल्वा और कौसानी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
नीलाक्षिका सिल्वा की 54 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की टीम जीतने में कामयाब रही। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
Created On :   17 Jun 2026 1:02 AM IST












