India vs Afghanistan 2nd ODI Match: अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ईशान किशन तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित शर्मा किस स्थान पर?

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ईशान किशन तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित शर्मा किस स्थान पर?
इंडिया-अफगानिस्तान टीम के बीच आज (17 जून) दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मुकाबले में शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इंडिया और अफगानिस्तान टीम के बीच आज (17 जून) दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मुकाबले में शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ ओडीआई मैचों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर कौन हैं?

वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने 71 गेंदों में शतक पूरा किया। इस टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजो की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान इयोन मोर्गन पहले पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2019 में मैनचेस्टर में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ 57 गेंदों में शतक लगाया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

  1. 57 गेंद- इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
  2. 63 गेंद- रोहित शर्मा दिल्ली 2023
  3. 71 गेंद- ईशान किशन लखनऊ 2026
  4. 76 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023
  5. 77 गेंद- शुभमन गिल लखनऊ 2026

ईशान किशन 3 साल के बाद कोई वनडे मैच खेल रहे हैं। इसके पहले वह टी-20 विश्व कप 2026 का हिस्सा रह चुके हैं। ओडीआई में वापसी करते ही उन्होंने शतक लगा दिया। बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर ईशान ने टी-20 और वनडे में अपनी जगह पक्की दावेदारी ठोक दी है।

Created On :   17 Jun 2026 7:35 PM IST

Tags

Next Story