GT vs RCB Preview 2026: गुजरात और बेंगलुरु के बीच दिलचस्प भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में 30 अप्रैल (गुरुवार) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने नजर आएंगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 7:30 बजे खेला जाने वाला है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं और आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभालते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग 11 तक सब कुछ जानते हैं।
क्या है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
दोनों ही काफी दमदार टीमें हैं। आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 7 मुकाबले हुए हैं। जिसमें 4 मुकाबलों में आरसीबी ने अपनी जीत दर्ज की है और गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में जीत अपने नाम की है। ऐसे में इन दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी बराबरी का नजर आ रहा है। ऐसे में आज गुजरात टाइटंस अपनी जीत को बरकरार रखने की उम्मीद से मैदानी उतर सकती है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को बेहतर बनाने में दर्शन, अनिकेत और साई का है अहम योगदान
क्या है पिच रिपोर्ट?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पूरी तरह से रनों से भरपूर है। यहां पर बॉल काफी अच्छे से बाउंस करती है और तेजी से बैटर के पास जाती है। इस वजह से शॉट लगाना भी काफी आसान हो जाता है। वहीं, इस ग्राउंड की तेज आउटफील्ड का भी बैटर्स को काफई फायदा होता है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों के लिए भी नई बॉल से मदद मिलती है और स्पिनर्स पुरानी बॉल्स से विकेट गिराने में कामयाब होते हैं। इस पिच का औसत स्कोर 195 रनों के आसपास का है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को बेहतर बनाने में दर्शन, अनिकेत और साई का है अहम योगदान
कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद का मौसम?
आज अहमदाबाद का मौसम काफी अच्छा रहने वाला है। इस मैच में बारिश का अनुमान ज्यादा नहीं है। ऐसे में फैंस को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला मैच आराम से देखने को मिल सकता है। इस मैच के समय तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है।
क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?
गुजरात टाइटंस में साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार और सुयश शर्मा शामिल हैं।
Created On :   30 April 2026 1:05 PM IST












