IPL 2026: SRH ने CSK को दिया 195 रन का टारगेट, अभिषेक और क्लासेन ने बल्ले से बरपाया कहर, कंबोज ने झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद 14वे ओवर में 148 रन था। एक समय ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद 200 के उपर का स्कोर करेगी। लेकिन अंतिम के ओवरों में चेन्नई के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी कर लास्ट के 6 ओवर में 46 रन ही बना सकी।
SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद में 59 रन बनाए। टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाकी खिलाड़ी फेल रहे। यही मुख्य कारण है अच्छी शुरुआत के बाद भी हैदराबाद 200 के पार नहीं जा पाई। वहीं 10 ओवर में स्कोर 112 रन था, लेकिन जैसी शुरुआत हुई, उस हिसाब से अंत नहीं हो सका।
हैदराबाद के बल्लेबाजों का विकेट
अनिकेत वर्मा चार गेंद में दो, नितीश कुमार रेड्डी आठ गेंद में 12, सलिल अरोर 12 गेंद में 13 और लियाम लिविंगस्टोन पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। शिवांग कुमार ने महत्वपूर्ण आठ गेंद में 12 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा जेमी ओवरटन ने 3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए। अशुल कंबोज ने 22 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए।
Created On :   18 April 2026 9:16 PM IST







