IPL News: बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा कीर्तिमान, दिनेश कार्तिक को इस मामले पीछे छोड़ा

बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा कीर्तिमान, दिनेश कार्तिक को इस मामले पीछे छोड़ा
आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिलाने में ट्रिस्टन स्टब्स ने अहम योगदान दिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में आज का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम को जिताने में ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे बड़ा योगदान दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसी के साथ स्टब्स ने दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से नंबर 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

दिनेश कार्तिक को छोड़ा पीछे

स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक ने डीसी की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों की नाबाद पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। जिस समय वो बल्लेबाजी करने आए दिल्ली की टीम संकट में फंसी हुई थी। टीम ने 18 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी निभाई और दिल्ली की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। इसके बाद उन्होंने डीसी के कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर 34 गेंदों में 47 रनों की अहम पार्टनरशिप की। स्टब्स एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने आखिर में डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रनों की नॉट आउट साझेदारी करके दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Created On :   18 April 2026 10:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story