IPL 2026: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में SRH ने 10 रन से जीत लिया मैच, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

सांसे रोक देने वाले मुकाबले में SRH ने 10 रन से जीत लिया मैच, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रन से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का 27वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे।

ईशान मलिंगा ने मिडिल ओवर में आकर चेन्नई के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शिवम दूबे टीम की आखिरी उम्मीद थे लेकिन साकिब हुसैन और रेड्डी ने घातक गेंदबाजी कर CSK को बैकफुट पर ढ़केल दिया।

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 ओवर में 111 रन बनाए थे 7 विकेट उसके हाथ में थे। टीम की जीत आसान लग रही था क्योंकि उसके पास विकेट थे। तभी ईशान मलिंगा ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सरफराज खान को आउट कर दिया। बस यहीं से मैच का रुख पलट गया।

सरफराज 19 गेंद पर 25 रन बना कर आउट हो गए। वहीं, उसके बाद क्रीज पर आए डेवाल्ड ब्रेविस बिना खाता खोले चलते बने। ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लेकर हैदराबाद की वापसी कराई। उन्होंने दो सेट बल्लेबाज सरफराज खान और मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। एक समय चेन्नई का विकेट 111 रन पर 3 विकेट थे लेकिन देखते ही देखते CSK के 7 विकेट हो गए। बल्लेबाजों के आने जाने का कार्यक्रम लगातार जारी रहा एक भी बैटर फिफ्टी तक नहीं लगा पाया।

शिवम दुबे से लेकर मैथ्यू शॉर्ट तक बड़े-बड़े धुरंधर आउट हो गए। CSK को अंतिम 12 गेंद में 30 रन बनाने थे। 19वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 रन दिए। अब चेन्नई को 6 गेंदों में 18 रन बनाने थे। पहली 2 गेंद पर 3 रन आए, लेकिन उससे अगली गेंद प्रफुल हिंगे नो-बॉल कर बैठे। अच्छी बात यह रही की फ्री-हिट का चेन्नई के बाल्लेबाज फायदा नहीं उठा पाए। अंतिम ओवर में जेमी ओवरटन के आउट होने के बाद हैदराबाद की जीत पक्की हो गई थी।

Created On :   18 April 2026 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story