IPL 2026: बेहद रोमांचक मुकाबले में RCB को मिली 2 विकेट से जीत, अंतिम ओवरों में पलटा मैच, कुणाल पांड्या ने पलट दी हारी बाजी

बेहद रोमांचक मुकाबले में RCB को मिली 2 विकेट से जीत, अंतिम ओवरों में पलटा मैच, कुणाल पांड्या ने पलट दी हारी बाजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 53वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 विकेट से जीत लिया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुऱुआत ठीक नहीं थी। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। उसके बाद मैदान पर आए टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्या ने एक बार फिर सबको निराश किया वह पहली गेंद पर आउट हुए। टीम का कुल रन 28 था 3 विकेट गिर चुके थे फिर नमन धीर और तिलक ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 57 गेंदों में 82 रन की पार्टनरशिप हुई।

नमन ने 32 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। इस दौरान तिलक ने 3 चौके ओर 2 छक्के भी लगाए। विल जैक्स ने 10 रन और राज बावा ने 16 रन बनाए।

टागरेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की भी शुरुआत अच्छी नहीं थी। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जल्दी आउट हो गए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए वह 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जैकब बेथेल 27 रन बना कर पवेलियन लौटे। दूसरी छोर पर क्रुणाल पांड्या चट्टान की तरह खड़े थे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली।

IPL 2026 से बाहर होने वाली टीमें

लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद अब मुंबई इंडियंस भी IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई के 11 मैचों में केवल 6 अंक हैं और वह अब अधिकतम 12 अंकों तक जा सकती है, जो प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं।

Created On :   11 May 2026 12:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story