IPL 2026: लगातार दूसरी बार 0 पर आउट हुए विराट कोहली, दीपक चाहर ने किया चलता, आइए जाने कब-कब हुए गोल्डन डक

लगातार दूसरी बार 0 पर आउट हुए विराट कोहली, दीपक चाहर ने किया चलता, आइए जाने कब-कब हुए गोल्डन डक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 53वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2 विकेट से जीत लिया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। दीपक चाहर ने पहली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया।

आईपीएल 2026 में विराट कोहली लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं। इसके पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खेलते समय प्रिंस यादव ने पहली ही गेंद पर चलता किया था। एक समय विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप था लेकिन अब वह 377 रनों के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल में विराट कोहली vs दीपक चाहर

पारी - 11

रन - 80

गेंदें - 60

आउट - 2

स्ट्राइक रेट - 133.3

विराट कोहली गोल्डन डक मैच

  1. 10 मई 2026 - मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ (दीपक चाहर की गेंद पर)
  2. 23 अप्रैल 2023 - राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ (ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर)
  3. 23 अप्रैल 2022 - सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ (मार्को जेनसन की गेंद पर)
  4. 19 अप्रैल 2022 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ (दुष्मांथा चमीरा की गेंद पर)
  5. 23 अप्रैल 2017 - कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ (नाथन कूल्टर-नाइल की गेंद पर)
  6. 2014 - राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ (संदीप शर्मा की गेंद पर)
  7. 28 मई 2008 - मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ (आशीष नेहरा की गेंद पर)

Created On :   11 May 2026 12:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story