IPL News: मौजूदा टूर्नामेंट के बीच BCCI के सख्त नियम बने चर्चा का विषय, आइए जानते हैं किन चीजों पर लगी है रोक और क्यों?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के लिए BCCI ने नए नियम बना दिए हैं। ये नियम टूर्नामेंट 2026 में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अखिर बीसीसीआई को अचानक से इतने सख्त नियम क्यों लाने पड़े? आइए जानते हैं किन चीजों पर रोक लगाई गई है और क्यों?
यह भी पढ़े -कार्तिक त्यागी किसान पिता के ख्वाब को साकार कर रहा बेटा, जिनकी रफ्तार से खौफ में बल्लेबाज
बीसीसीआई ने सात पेज की एडवाइजरी जारी करते हुए कहा वह खिलाड़ियों, अधिकारियों, टीम के सदस्यों और बॉडकास्टर्स के रूप में काम कर रहे पूर्व क्रिकेटरों को पहले ही फटकार लगा चुकी है। क्योंकि वह अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर के वीडियो बना रहे थे।
बीसीसीआई के सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'कुछ कमेंटेटरों ने नियमों का उल्लंघन किया है। एक पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर डगआउट में बैठे खिलाड़ियों का अपने फोन से वीडियो बनाते पाया गया। बीसीसीआई की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजा जा सकता है, क्योंकि उन्हें अपने यूट्यूब चैनल के लिए फिल्मिंग करते हुए पाया गया था।
बीसीसीआई ने सीजन के शुरुआत में ही खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान यूट्यूब पर वीडियो साझा करने से मना कर दिया था। जानकारी के अनुसार पता चला कि रील की वजह से हालही में कई नियमों का उल्लंघन हुआ है। कुछ भारतीय क्रिकेटर ऐसे हैं जो मुकाबला समाप्त होने के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हैं और रील बनाते हैं। आईपीएल में ऐसे कई मौके आए हैं, जब किसी खिलाड़ी ने मैच के शरु होने से पहले रील्स के जरिए वह बताते हैं कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है या नहीं।
Created On :   9 May 2026 7:18 PM IST












