IPL 2026: पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज, रबाडा से लेकर भुवनेश्वर कुमार तक जाने पहले नंबर पर कौन?

पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज, रबाडा से लेकर भुवनेश्वर कुमार तक जाने पहले नंबर पर कौन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है। लीग में आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज टूर्नामेंट का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इस दोनों टीमों के गेंदबाज कगिसो रबाडा (जीटी) और जोफ्रा आर्चर (आरआर) 19वें सीजन में कहर बरपा रहे हैं। पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा घातक साबित हुए हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं पॉवरप्ले में किसने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। औरेंज कैप अपने नाम हासिल करने वाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कितने विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाज पहली ही गेंद से प्रहार करना शुरू कर देते हैं। कभी-कभी बैटरों के लिए चौके-छक्के रोकना काफी चुनौती पूर्ण हो जाता है। पॉवरप्ले में किसी भी गेंदबाज को बल्लेबाज से बचना बहुत मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे तीन गेंदबाजों के बारे में जो बल्लेबाजो पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

कागिसो रबाडा पहले स्थान पर

टूर्नामेंट में अब तक 51 मैच हो चुके हैं, वहीं IPL 2026 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो कागिसो रबाडा आगे है। गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने पॉवरप्ले में 11 विकेट चटकाए हैं। रबाडा इस सीजन 10 मैचों में कुल 16 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 39 ओवरों में 360 रन दिए हैं।

दूसरे, तीसरे नंबर पर कौन?

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) ने पावरप्ले में 9 विकेट ले के दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने 7 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे भुवि अभी लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अंशुल कंबोज और भुवनेश्वर ने 17-17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी के चलते पर्पल कैप भुवि के पास है।

Created On :   9 May 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story