IPL news: KKR ने टॉस जीतकर DC को पहले बैटिंग करने का दिया आमंत्रण, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में कितने बदलाव हुए

KKR ने टॉस जीतकर DC को पहले बैटिंग करने का दिया आमंत्रण, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में कितने बदलाव हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 51वां मुकाबला में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स आज दो बदलाव के साथ उतरी है वहीं, केकेआर की टीम में भी बदलाव हुए हैं।

टॉस के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले तीन मैचों में विकेट को समझना और उसी के अनुसार खेलना महत्वपूर्ण रहा है। विकेट को समझना मुश्किल है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। ब्रेक के दौरान माहौल बहुत अच्छा था और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के बाद कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी। रन बनाना हमेशा बेहतर होता है. आज के लिए हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलती और अगर तेज गेंदबाज धीमी गेंदें फेंकें तो उन्हें थोड़ी मदद मिल सकती है।"

KKR की प्लेइंग-11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती

DC की प्लेइंग-11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार

Created On :   8 May 2026 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story