RCB vs LSG Match Preview: IPL में आज लखनऊ Vs बेंगलुरु, हार का सिलसिला तोड़ने की उतरेगी LSG, जानें कैसे हैं दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 इस समय बेहद ही रोमांच मोड़ पर आ गया है। सभी टीमों के बीच पाइंट्स टेबल में नंबर वन बनने की होड़ मची हुई है। IPL 2026 के 50वें मुकाबले में आज 7 मई को आमने सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। बेंगलुरु को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से 4 विकेट से हार मिली थी। रजत पाटीदार की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं, लगातार 6 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा होगा।
इकाना में बेंगलुरु को नहीं हरा सकी है लखनऊ
अभी तक दोनों टीमों के बीच IPL में 7 मुकाबले हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं। इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। दोनों टीमें इकाना में दो बार भिड़ीं है और दोनों बार बेंगलुरु जीती है।
पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक कुल 26 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। जबकि एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ है। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे।
मौसम रिपोर्ट
लखनऊ में आज बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की 25% संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़े -'मेरा इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए हुआ', तृणमूल कांग्रेस पर मनोज तिवारी का जुबानी हमला
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडन मार्करम, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।
Created On :   7 May 2026 12:54 PM IST












