IPL 2026: SRH ने PBKS को दिया 236 रन का टारगेट, ईशान किशन और क्लासेन ने दिखाई अपनी क्लास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी करने का ऑफर दिया। SRH ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली।
हैदराबाद ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से ओपनिंग करने क्रीज पर उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन बनाए. हेड ने 19 गेंदों में 38 रन स्कोर किए।
ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की साझेदारी की बदौलत हैदराबाद एक बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। दोनो के बीच 88 रन की पार्टनरशिप हुई। ईशान ने 32 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, वहीं क्लासेन ने 43 गेंदों पर 3 चौके एऔर 4 छक्के की मदद से 69 रन की तूफानी पारी खेली।
अंतिम ओवरों में बैटिंग के लिए क्रीज पर आए नितीश रेड्डी ने क्लासेन का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी
Created On :   6 May 2026 9:16 PM IST












