IPL 2026: पंजाब किंग्स की कैसै हुई तीसरी हार, ये रहे 3 मुख्य कारण, आइए जानते हैं

पंजाब किंग्स की कैसै हुई तीसरी हार, ये रहे 3 मुख्य कारण, आइए जानते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 33 रन से जीत लिया। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच में पंजाब टीम ने तमाम गलतियां की, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हम आपको टीम की 3 बड़ी गलितयां बताएंगे, जो पंजाब की हार का असल कारण बनी।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना बनाए। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली।

क्लासने ने 43 गेंदों में 59 रन बनाए वहीं, ईशान ने 55 रनों की पारी खेली। हैदराबाद की बैटिंग देखकर तो ऐसा ही समझ आया कि पिच पहले बैटिंग के लिए अनुकूल थी, लेकिन फिर भी पंजाब ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी PBKS ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी।

हैदराबाद के विशाल स्कोर में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग ने भी अहम योगदान दिया। पंजाब की तरफ से शशांक सिंह, कूपर कोनोली और लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच छोड़े। तीनों ही खिलाड़ियों ने बिल्कुल आसान कैच छोड़े। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने जल्दी स्टंपिंग नहीं कर पाए। पंजाब की इस खराब फील्डिंग ने हैदराबाद को बड़ा टोटल बनाने में अहम योगदान दिया।

236 रन का स्कोर पंजाब के लिए ज्यादा बड़ा नहीं था, क्योंकि इस टीम ने पहले भी इस तरह के विशाल रन को चेज किया है और बनाया भी है। लेकिन टीम की खराब शुरुआत ने सब कुछ खराब कर दिया। ओपनिंग पर उतरे प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह क्रमश: 01 और 03 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह पंजाब ने सिर्फ 04 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। लिहाजा खराब शुरुआत पंजाब के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनी।

Created On :   7 May 2026 1:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story