IPL News: CM शिवकुमार नायक ने राजस्थान रॉयल्स को FIR की धमकी दी, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला, जाने क्या है माजरा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। यह जेन-जी प्लेयर लंबे-लंबे छक्के लगा रहा है। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी की टीम को FIR की धमकी मिल रही है। यह धमकी सामाजिक कार्यकर्ता सीएम शिवकुमार नायक ने दी है। आइए जानते हैं कि टीम के खिलाड़ी को एफआईआर की धमकी क्यों मिल रही है?
वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हैं, इसलिए शिवकुमार नायक ने 'बाल मजदूरी' का जिक्र कर टीम पर FIR करने की धमकी दी है। खिलाड़ी की उम्र के चलते सामाजिक कार्यकर्ता का मानना है कि टीम वैभव से बाल मजदूरी करवा रही है। 15 साल के लड़के से कैसे इतनी बड़ी लीग खिलवा सकता है। वैभव को उस उम्र में पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
शिवकुमार नायक ने कन्नड न्यूज चैनल पर बहस में हिस्सा लेने के दौरान कहा राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का शोषण हो रहा है। वह सिर्फ एक बच्चा है, जिसकी उम्र 15 साल है और उसे पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए आईपीएल में लाया गया है। यह बाल मजदूरी के अलावा और कुछ नहीं है। वे एक नाबालिग लड़के को इतनी बड़ी लीग में कैसे खिला सकते हैं? उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, स्कूल जाना चाहिए और अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए, न कि इस कम उम्र में क्रिकेट खेलना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और बाल अधिकारों और बाल मजदूरी कानूनों के उल्लंघन के लिए RR मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस शिकायत या कानूनी मामला दर्ज करूंगा। इस लड़के को आईपीएल क्रिकेट मत खेलने दो, यह बाल मजदूरी है, इसे पढ़ाई करनी चाहिए।" राजस्थान टीम वैभव को मैच खेलने का 1.1 करोड़ रुपए दे रही है, वह साल 2025 से टीम का हिस्सा हैं
Created On :   6 May 2026 6:44 PM IST












